बादलों का डेरा, 28 को अंधड़ चलने के आसार

जबलपुर। मौसम की रंगत बदली हुई है। रविवार को बादलों का डेरा रहा। सूर्यदेव ओर बादलों के बीच दिनभर लुकाछिपी का खेल चलता रहा। शाम ढलने के साथ ही हवाएं चली। जिससे ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में दिन का तापमान 27 से 28 डिग्री और रात का तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही हल्के बादल एवं पूर्व से उत्तर-पूर्व से हवा आने की संभावना है। 28 जनवरी को अंधड़ के साथ बिजली चमकने के आसार है। मौसम विभाग की माने तो सोमवार से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डाल सकता है। जबकि 30 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

ऐसा रहा तापमान

रविवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 91 और शाम को 70 प्रतिशत दर्ज किए गए। उत्तर-पश्चिम हवाएं 4 से 5 किमी की रफ्तार से चली ।

यह सिस्टम है सक्रिय

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ जो हिमाचल प्रदेश से सटे जम्मू क्षेत्र के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में स्थित था, अब हिमाचल प्रदेश तथा उससे सटे पंजाब के ऊपर समुद्र तल से लगभग 3.1 किमी की ऊँचाई पर विद्यमान है। एक ट्रफ दक्षिण पंजाब से कच्छ तक फैली हुई है, जो पश्चिमी राजस्थान और उत्तर गुजरात से होकर समुद्र तल से लगभग 1.5 किमी की ऊँचाई पर है। एक चक्रवातीय परिसंचरण मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊँचाई पर बना हुआ है। उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम बह रही है, जिसमें तेज़ हवाएँ लगभग 130 नॉट की गति से समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर चल रही हैं।

Next Post

ढाई घंटे पैदल घूमे निगमायुक्त, समस्याएं सुनी, परियोजनाओं को देखा  

Sun Jan 25 , 2026
जबलपुर। ढाई घंटे निगमायुक्त ने गढ़ा क्षेत्र का जायजा लिया बल्कि नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं का भी जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को दो टूक कहा कि कार्यों मेें लापरवाही न बरतें। दरअसल शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के […]

You May Like

Play sound