थाइलैंड ने कंबोडिया में कुछ ठिकानों पर बमबारी की

बैंकॉक, 24 जुलाई (वार्ता) कम्बोडिया में सीमा विवाद को लेकर हफ्तों से चल रहा तनाव झड़पों में बदल गया और इसी घटनाक्रम में थाईलैंड के एफ-16 लड़ाकू विमान ने कंबोडिया में कुछ ठिकानों पर बमबारी की।

सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दोनों देशों के बीच जारी झड़पों में अब तक कम से कम दो नागरिक मारे गये हैं।

थाइलैंड सेना ने बताया कि उसने विवादित सीमा पर एफ-16 लड़ाकू विमान तैनात किए हैं और उनमें से एक विमान ने कंबोडियाई क्षेत्र में गोलीबारी कर उसके एक सैन्य ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कंबोडिया पर थाईलैंड के एक गाँव में रॉकेट दागने और एक अस्पताल पर हमला करने का आरोप लगाया गया है, जबकि थाईलैंड ने कंबोडियाई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।

कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से थाईलैंड और कंबोडियाई सैनिकों के बीच झड़पों पर एक “तत्काल बैठक” बुलाने का अनुरोध किया है।श्री मानेट ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि और जुलाई 2025 के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष असीम इफ्तिखार अहमद को पत्र लिखा है।

कंबोडियाई प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में कहा, “थाईलैंड द्वारा हाल ही में किए गए अत्यंत गंभीर आक्रमणों को देखते हुए ,मैं आपसे थाईलैंड के आक्रमण को रोकने के लिए सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक बुलाने का आग्रह करता हूँ। इससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।”

श्री मानेट ने पत्र में थाईलैंड पर सीमावर्ती क्षेत्रों में कंबोडियाई ठिकानों पर ‘बिना उकसावे , पूर्वनियोजित और जानबूझकर हमले’ करने का आरोप लगाया गया है।

Next Post

नगर परिषद का १४ लाख रु का बिजली विल जमा न करने पर डिफॉल्टर मान कर विभाग ने बिजली कनेक्शन काट दिया

Thu Jul 24 , 2025
रीवा नवभारत जिले के मनगवां बिजली विभाग के द्वारा नगर परिषद का बकाया बिजली बिल १४ लाख रुपये की राशि जमा ना करने पर डिफॉल्टर मान कर नल जल सप्लाई के दो पंप हाउसों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं । जिसके बाद से ही मनगवां नगर परिषद क्षेत्र […]

You May Like