नगर परिषद का १४ लाख रु का बिजली विल जमा न करने पर डिफॉल्टर मान कर विभाग ने बिजली कनेक्शन काट दिया

रीवा नवभारत

जिले के मनगवां बिजली विभाग के द्वारा नगर परिषद का बकाया बिजली बिल १४ लाख रुपये की राशि जमा ना करने पर डिफॉल्टर मान कर नल जल सप्लाई के दो पंप हाउसों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं । जिसके बाद से ही मनगवां नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक १०.११.१२.१३.१४.१५ वार्ड के लोगों की नल जल सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई है लोगों के घरों में नहाने पीने का पानी नहीं पहुँच पा रहा है । जिसके बाद से बस्ती के लोगों के सामने पानी का बड़ा संकट आ गया हैं । यहाँ के लोगो को पानी न मिलने से दैनिक व्यवस्था बिगड़ गई है।फ़िलहाल नगर परिषद द्वारा लोगों के घरों तक पानी पहुँचाए जाने के लिए किसी तरह से वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं बनाई गई हैं पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है पिछले 2 दिनों से पूरी तरह से नल जल सप्लाई बंद है वहीं इस संबंध में बिजली वितरण केंद्र के प्रभारी के आकाशदीप जयसवाल ने बताया कि कई महीनों से बिजली का बिल नगर परिषद के द्वारा नहीं जमा किया जा रहा है । वसूली के लिए कई बार नगर परिषद पहुँचे बावजूद पैसा जमा नहीं किया जा रहा है । जिसके बाद अब बिजली कनेक्शन काट दिए गए है । बिजली विभाग के प्रभारी ने बताया है की फ़िलहाल पहले फ़ेज़ में दो विद्युत मोटर जल सप्लाई के कनेक्शन काटे गए हैं और यदि एक दो दिनोके अंदर नगर परिषद ने बकाया 14 लाख रुपये जमा नहीं किया तो यहाँ के सभी बिजली सप्लाई कनेक्शन काट दिए जाए गे। बिजली विभाग के इस कार्यवाही के बाद हड़कम्प मचा हुआ है अब देखना होगा की बिजली कनेक्शन कटने के बाद नगर परिषद का क्या कदम होगा।

Next Post

पैरोल पर छूटे युवक की गोली मारकर हत्या, ग्वालियर और शिवपुरी के बॉर्डर पर वारदात

Thu Jul 24 , 2025
ग्वालियर। यहां पैरोल पर छूटे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला कंपू थाना क्षेत्र का है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पिता की हत्या के मामले में ग्वालियर सेन्ट्रल जेल मे सजा काट रहे बदमाश की देर रात ग्वालियर और शिवपुरी के सीमावर्ती […]

You May Like