मंबई , 22 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को मुंबई में बुनकर सेवा केंद्र (डब्ल्यूएससी) के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया और कहा कि यह बुनकरों की बेहतरी के प्रति उनकी सरकार के संकल्प को दर्शाता है ।
श्री सिंह ने इस अवसर पर आयोजित समारोह को भी संबोधित किया जिसमें। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी , बुनकार और विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित थे। कपड़ा मंत्री ने कहा कि बुनकर ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भागीदार बने हुए हैं।
श्री सिंह ने कहा कि यह पहल बुनकरों को आधुनिक सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण, नई तकनीक और व्यापक बाजार अवसर उपलब्ध कराने के सरकार के संकल्प को दर्शाती है, ताकि उनकी आय और जीवन स्तर में सुधार हो सके।
