अधिकारियों के समक्ष रखीं किसानों ने समस्याएं

जबलपुर: किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर गेहूं उपार्जन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा फेसबुक लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए उन्हें उपार्जन नीति एवं व्यवस्थाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में आयोजित यह कार्यक्रम कलेक्टर जबलपुर के आधिकारिक फेसबुक पेज पर शाम 4 बजे से प्रारंभ हुआ।

लगभग 45 मिनट तक चले संवाद के इस कार्यक्रम में किसानों ने गेहूं उपार्जन से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे तथा अपनी कठिनाईयां अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने किसानों के सवालों के जवाब देते हुए मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर एवं उपार्जन प्रभारी ऋषभ जैन, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक संजय सिंह, प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती सीमा बोरासिया तथा उप संचालक कृषि यू के कटहरे उपस्थित रहे।

फेसबुक लाइव के माध्यम से अधिकारियों ने बताया कि जिले में गेहूं उपार्जन का कार्य लगातार प्रगति पर है और निर्धारित लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। जिले में पंजीकृत कुल 50 हजार 788 किसानों के लिए 70 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। अब तक 23 हजार किसानों से लगभग 15 लाख हजार क्विंटल गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। किसानों को बताया गया कि उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध हैं। किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग में हो रही कठिनाईयों के बारे में पूछे गये प्रश्नों का जबाब देते हुये अधिकारियों ने बताया कि सर्वर संबंधी समस्याओं के कारण हो रही इस कठिनाई के निराकरण के लिए भोपाल स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Next Post

अर्जुन नगर का दर्द: मजदूरी छीनी, पढ़ाई रुकी, अब वीराने में कैसे बसें?

Wed May 13 , 2026
भोपाल: अयोध्या बायपास चौड़ीकरण परियोजना के तहत अर्जुन नगर बस्ती पर प्रशासन, नगर निगम और एनएचएआई द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. दो दिन पहले जेसीबी से झुग्गियां हटाए जाने के बाद रहवासियों को लालपुरा गांव में […]

You May Like