मर्डर की कोशिश, रेप और किडनैपिंग जैसे 23 मामलों का फरार आरोपी शाहिद खान गिरफ्तार

भोपाल। थाना निशातपुरा पुलिस ने तीन थानों के फरार शातिर बदमाश शाहिद खान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी पर 12,500 रुपए का इनाम घोषित किया है.

पुलिस के मुताबिक 29 दिसंबर 25 को फरियादी मो. यासिर खान ने आरोपी शाहिद खान और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. फरियादी ने बताया कि शाहिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादी के घर के सामने छुरियां लहराकर अडीबाजी की. आरोपियों ने फरियादी के पड़ोसी शेख जैद के गले पर छुरी रखकर उसको जबरन मोटरसाइकिल पर अपहरण कर ले गए. पड़ोसी को छोडने के एवज में आरोपियों ने फिरोती की मांग भी की. बंधक व्यक्ति को पुलिस ने मौके पर छुडाया था और आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया था. मामले में निशातपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की. घटना के बाद से लगातार आरोपी पुलिस से बच रहा था. पुलिस ने आरोपी शाहित पर ईनाम घोषित किया. पुलिस ने इसके बाद आरोपी शाहिद खान (27) निवासी राहतगढ जिला सागर को गिरफ्तार किया. आरोपी का रिकार्ड खंगालने के बाद पता चला कि उसके खिलाफ भोपाल के अलग-अलग थानों में हत्या का प्रयास, अपहरण, दुष्कर्म, अडीबाजी, अवैध वसूली, चोरी, बलवा और आर्म्स एक्ट के कुल 23 गंभीर मामले दर्ज हैं. आरोपी तीन अलग-अलग थानों के इन गंभीर मामलों में फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार किया गया. अब आरोपी से अन्य वारदातों और उसके मददगारों के संबंध में पुलिस की पूछताछ जारी है.

Next Post

खेत की सफाई कर रहे ग्रामीणों पर तेंदूआ ने किया हमला, तीन घायल

Sat May 16 , 2026
खरगोन। जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर ग्राम तक्षक दसनवाल में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक खेत में मेड़ की साफ-सफाई के दौरान झाडिय़ों में छिपे तेंदूए ने अचानक खेतीहर मजदूरों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो भाईयों के साथ एक अन्य युवक […]

You May Like