- चार एपिसोड की इस सीरीज में छोटे वीडियो और मनोरंजन के जरिए जीवन बीमा के महत्व को बताया गया है।
मुंबई, 11 नवंबर। देश की प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों में से एक एचडीएफसी लाइफ ने युवाओं के मध्य जीवन बीमा की जरूरत और उसके महत्व को बढ़ावा देने के लिए चार एपिसोड की डिजिटल माइक्रोड्रामा सीरीज ‘लिफ्ट योर प्रोटेक्शन’ लॉन्च की है। यह पहल वित्तीय योजना में सुरक्षा को अधिक अहम बनाने के लिए कंपनी के लगातार किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। इसके तहत छोटे वीडियो और मनोरंजन के जरिए जीवन बीमा की जरूरत को लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ने की कोशिश की गई है।
एचडीएफसी लाइफ के मार्केटिंग प्रयासों में बीमा सुरक्षा हमेशा से एक अहम विषय रहा है। ‘लिफ्ट योर प्रोटेक्शन’ माइक्रोड्रामा सीरीज कंपनी के हालिया टर्म इंश्योरेंस अभियान को आगे बढ़ाती है। इसके जरिए बदलती पसंद और जरूरतों के अनुरूप एक नए और आधुनिक तरीके से बीमा सुरक्षा पर चर्चा की गई है। इस सीरीज का उद्देश्य केवल लोगों को जागरूक करना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपनी बीमा जरूरतों के बारे में सोचने और यह समझने के लिए प्रेरित करना भी है कि टर्म इंश्योरेंस उनके परिवार के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने में किस तरह मदद कर सकता है।
इस कहानी की शुरुआत लिफ्ट में होने वाली एक सामान्य यात्रा से होती है। इसमें चार लोग अपनी योजनाओं और जिम्मेदारियों में व्यस्त नजर आते हैं। तभी अचानक एक ऐसी घटना होती है, जो उनका दिन बदल देती है। कहानी के पात्रों और घटनाओं के जरिए यह बताया गया है कि लोग अपनी जिंदगी के कई पहलुओं की योजना तो बनाते हैं, लेकिन अचानक आने वाली मुसिबतों से निपटने के लिए आर्थिक तैयारी अक्सर पीछे छूट जाती है। रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी इस कहानी के जरिए सीरीज का उद्देश्य लोगों को आर्थिक सुरक्षा की जरूरत समझाने और जीवन बीमा को इस दिशा में एक अहम कदम के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
इस लॉन्च पर एचडीएफसी लाइफ की मार्केटिंग और सीएसआर प्रमुख प्रितिका शाह ने कहा, “एचडीएफसी लाइफ में हमारा ध्यान टर्म इंश्योरेंस पर लगातार बना हुआ है। इसके लिए हम अलग-अलग उपभोक्ता वर्गों को ध्यान में रखकर स्पष्ट मार्केटिंग रणनीति के साथ काम कर रहे हैं। उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों और व्यवहार को देखते हुए हमें जीवन बीमा को उनके लिए अधिक उपयोगी और प्रासंगिक बनाने की दिशा में लगातार काम करना होगा। ‘लिफ्ट योर प्रोटेक्शन’ के जरिए हम बीमा सुरक्षा की बात को एक मनोरंजक माइक्रोड्रामा के रूप में लोगों तक पहुंचा रहे हैं। आज यह एक लोकप्रिय फॉर्मेट बन चुका है। इसे खासतौर पर हमारी डिजिटल जीवनशैली और युवा दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।”
इस सीरीज में अलग-अलग एपिसोड के जरिए कहानी को आगे बढ़ाया गया है। इससे दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है। वे आगे की कहानी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। यह सीरीज युवाओं को ऐसे कंटेंट के माध्यम से जोड़ने का प्रयास करती है, जिसे वे आजकल तेजी से देखना पसंद कर रहे हैं। बीमा सुरक्षा को उनकी जिंदगी से जोड़कर यह सीरीज एचडीएफसी लाइफ के उन प्रयासों को आगे बढ़ाती है, जिनका उद्देश्य केवल जीवन बीमा के बारे में जागरूकता बढ़ाना नहीं, बल्कि लोगों को जीवन बीमा और टर्म इंश्योरेंस पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रेरित करना है।
यह सीरीज एचडीएफसी लाइफ के डिजिटल और सोशल मीडिया चैनलों पर उपलब्ध है।
