मुंबई। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (RECPDCL), जो विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सीपीएसयू आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने 9 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र राज्य की दो इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन परियोजनाओं से संबंधित विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) सफलतापूर्वक हस्तांतरित किए। ये परियोजनाएँ टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (TBCB) मार्ग से आवंटित की गई हैं।
RECPDCL ने वेलगांव पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को सीगल इंडिया लिमिटेड को सौंपा। इस परियोजना के तहत 400/220 केवी वेलगांव जीआईएस सबस्टेशन की स्थापना तथा संबंधित ट्रांसमिशन लाइनों के लूप-इन लूप-आउट (LILO) कार्य शामिल हैं। परियोजना की कार्यान्वयन अवधि 24 माह है।
इसी दिन जेजुरी-हिंजवड़ी पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को टाटा पावर कंपनी लिमिटेड को सौंपा गया। इस योजना में जेजुरी से हिंजवड़ी तक लगभग 115 किमी लंबी 400 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण शामिल है। यह परियोजना भी 24 माह में पूर्ण की जाएगी।
इन दोनों एसपीवी का सफल हस्तांतरण महाराष्ट्र में विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
