मड़वास पुलिस ने 47 किलो गांजा जब्त किया 

सीधी। पुलिस की बड़ी कार्यवाही में गांजा की खेप के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 आरोपी एवं 1अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है।मड़वास पुलिस ने 47 किलो मादक पदार्थ गांजा व स्कार्पियो वाहन समेत लगभग 18 लाख 46 हजार रूपए कीमती मशरुका जप्त किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि चौकी प्रभारी मड़वास उनि केदार परौहा को सूचना मिली की जनकपुर (छ.ग.) से एक स्कार्पियो में लोड़ कर बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा टमसार गोतरा तरफ से ला रहे है। सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी मड़वास ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया एवं उनके निर्देशानुसार दो टीमें गठित कर सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु ग्राम भदौरा में उक्त वाहन के आने का इन्तजार किया गया। कुछ समय बाद गोतरा तरफ से सफेद रंग की स्कार्पियो आती दिखी जिसका नम्बर एमपी 17 सीबी 8327 था जो पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया जिसे हमराही स्टाफ की मदद से रोका गया। वाहन में बैठे व्यक्तियों का नाम पता पूछा गया जो अपना नाम ऋषिमुनि कुशवाहा पिता भैयालाल कुशवाहा सा. नारो थाना मझौली जिला सीधी, वैभव तिवारी पिता तरूण तिवारी सा. गोविन्दगढ़ थाना गोविन्दगढ़ जिला रीवा , रावेन्द्र साहू पिता राजकुमार साहू सा. जमोडी खुर्द थाना जमोड़ी जिला सीधी, उत्कर्ष द्विवेदी पिता संतोष द्विवेदी सा. जमोडी खुर्द थाना जमोडी जिला सीधी एवं विधि विरूद्ध बालक होना बतायें। तत्पश्चात उक्त स्कार्पियो वाहन की तलाशी लेने पर वाहन से 47 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 8 लाख 46 हजार रूपये प्राप्त हुआ एवं एक संफेद रंग की स्कार्पियो कीमती 10 लाख रूपये कुल कीमती 18 लाख 46 हजार रूपये का जप्त कर एनडीपीएस की धारा 8/20बी का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Next Post

चीतों ने 5 बकरियों का शिकार किया, ग्रामीणों ने वनकर्मी को पीटा

Sat Apr 5 , 2025
श्योपुर। ऊमरीकला गांव में चीतों ने 5 बकरियों का शिकार किया है। इसके बाद ग्रामीणों ने वनकर्मी को पीटा। वनकर्मी मनीष कोल की लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। कूनो नेशनल पार्क की ट्रैकिंग टीम भी मौके पर है। कूनो नेशनल पार्क की मादा चीता ज्वाला ने […]

You May Like