डेरी से चुराई भैंसे जंगल में छिपाई, चोर पकड़ाए

जबलपुर। तिलवारा पुलिस ने भैस चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चोरों ने डेरी से भैंसे चुराने के बाद जंगल मेें छिपा दी थी। टीआई ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि संदीप कुमार चक्रवर्ती 23 वर्ष निवासी ग्राम देवरी खुलरी ने सूचना दी कि वह गांव में ही दूध डेयरी का व्यवसाय करता है। डेरी से चोर 2 भैंस चोरी कर ले गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फुटेज के आधार पर परियट में दबिश देते हुये कृष्णा गोंड पिता सुत्तम गोंड 32 वर्ष निवासी ग्राम पडरिया थाना पनागर एवं चंदन सिंह लोधी पिता जगदीश सिंह लोधी 27 वर्ष निवासी ग्राम पडरिया थाना पनागर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने गुड्डू उर्फ अमजद कुरैशी के कहने पर चंदन लोधी की पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जी 6266 से दोनों ने मिलकर भैस चुराकर परियट ले गये थे। परियट के जंगल में भैंस को बांधकर वहीं छिपाकर रखे है। चोरी की घटना कारित करने के लगभग 15 दिन बाद चंदन ने अपनी पिकअप को एग्रीमेंट पर पनागर निवासी सुभाष कोरी का दे दिया। आरोपी गुड्डु उर्फ अमजद कुरैशी पिता निजाम कुरैशी 45 साल निवासी मंडी मदार टेकरी थाना हनुमानताल को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों की निशादेही पर जंगल में छिपाकर रखी दोनों भैंसे जप्त करते हुये तीनों आरोपियों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Next Post

सीजीएसटी जबलपुर की नौ फर्मों पर छापेमारी, सीधी, सतना, कटनी में एक साथ कार्रवाई से हडक़ंप

Sat Feb 7 , 2026
जबलपुर। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, जबलपुर ने टैक्स चोरी और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (फर्जी आईटीसी) पास करने वाले गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एक साथ सीधी, सतना, कटनी में नौ फर्मों में कार्रवाई की गई है। फर्मों में कोयले के फर्जी खरीदी […]

You May Like

मनोरंजन