6वीं की छात्रा के अपहरण का प्रयास, हंगामा करते ही भागे बदमाश

ग्वालियर: बहोड़ापुर इलाके में कक्षा 6वीं की एक छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई। कार सवार युवकों ने छात्रा को जबरन अपनी गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया लेकिन छात्रा की हिम्मत से यह साजिश असफल हो गयी । छात्रा ने चिल्लाकर लोगों को बुलाने की धमकी दी। जिसके बाद बदमाश घटनास्थल से फरार हो गये। छात्रा ने अपनी शिक्षिका का आपबीती बताई। जिसेे बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

छात्रा ऑक्सफोर्ड स्कूल में पढ़ती है। उसने अपनी शिक्षिका को घटना की जानकारी दी। छात्रा ने बताया कि बस स्टॉप पर एक कार उसके पास आकर रुकी। कार सवार युवकों ने छात्रा को घर छोड़ने की पेशकश की, जिसे उसने ठुकरा दिया। कुछ दूर आगे जाकर युवकों ने फिर कार रोकी और छात्रा को जबरन गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया। छात्रा के मना करने पर कार में सवार दाढ़ी वाले एक युवक ने उसके साथ अभद्रता करने की भी कोशिश की।

घटना के वक्त जहां बस खड़ी थी, वहां पर जाम की स्थिति थी और आसपास कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध कार आते-जाते दिखाई दी। उसमें बदमाश भी नजर आये। फिलहाल पुलिस अन्य जगहों के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। ताकि कार में सवार बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।

Next Post

जीवाजी क्लब में आज शाम होगी वूमेंस क्रिकेट लीग

Sun Apr 12 , 2026
ग्वालियर: जीवाजी क्लब वूमेंस क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज 12 अप्रैल को शाम 5 बजे एवं पुरस्कार वितरण समारोह रात 9 बजे जीवाजी क्लब के टर्फ ग्राउंड पर होगा। मुख्य अतिथि आईएएस अनीषा श्रीवास्तव एवं आईपीएस विदिता डागर होंगी। जीवाजी क्लब में इस आयोजन को लेकर महिलाओं में उत्साह है। […]

You May Like