घने रहवासी क्षेत्रों में सुलग रहे विद्युत उपकरण, देर तक रही बिजली सप्लाई बंद

ब्यावरा: एक तरफ विद्युत विभाग द्वारा आये दिन मैंटेनेंस कार्य करते हुए स्मॉर्ट मीटर लगाने पर जोर दिया जा रहा है तो दूसरी और उपभोक्ताओं को बेहतर और सतत् रुप से बिजली सप्लाई सुविधा नहीं मिल पा रही है. आये दिन विद्युत उपकरणों में फाल्ट होकर देर तक बिजली गुल होने की समस्या बनी हुई है.सुबह स्थानीय राजगढ़ रोड पर ट्रांसफार्मर के यहां विद्युत केबल सुलग गई, जिसके कारण काफी देर तक विद्युत सप्लाई ठप्प रही.

जानकारी के अनुसार राजगढ़ रोड पर श्रीराधाकृष्ण मंदिर के समीप मौजूद ट्रांसफार्मर के यहां केबल एकाएक सुलग उठी. इसकी सूचना मिलने पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा मरम्मत की गई. यहां पर पूर्व में भी केबल सुलगने की घटना हो चुकी है. केबल जलने दौरान यहां पेयजल सप्लाई हो रही थी, लाइट जाने पर सप्लाई बंद करना पड़ी.

Next Post

सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती : प्रियंका

Mon Dec 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 दिसम्बर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव तथा लोकसभा में पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार के मंत्री ही संसद को बाधित कर रहे हैं और इससे लगता है कि सरकार ही खुद संसद नहीं चलाना चाहती है। श्रीमती वाड्रा ने सोमवार को यहां संसद […]

You May Like