बैतूल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को बैतूल के कोठी बाजार स्थित गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद वे स्वच्छता अभियान में शामिल हुए और स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ स्वच्छता की शपथ भी ली। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से की फोन पर बात, बहादुरी को किया सलाम
Fri Oct 2 , 2026
नई दिल्ली / तबुक, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान सह-पायलट के जानलेवा हमले को अपनी सूझबूझ और अदम्य साहस से नाकाम करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की है। प्रधानमंत्री ने कैप्टन मच्छार की कुशलक्षेम […]
