सीहोर। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है.
महाप्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराम ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद कर उन्हें त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है. शिविरों में बिजली उपभोक्ताओं की बिल, मीटर, सर्विस केबल, कनेक्शन एवं तकनीकी सेवाओं संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है. अभियान के अंतर्गत ग्राम जमोनिया तालाब, शिकारपुर, मुस्करा, पडली, शहर के वार्ड 19, वार्ड 10 एवं आष्टा संभाग अंतर्गत ग्राम शेखुखेड़ा, बेदाखेड़ी, आष्टा शहर के वार्ड नं. 08, ग्राम किल्लोद में शिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण किया गया. 9 जून को ग्राम रसूलपुरा, चाचरसी, बर्छापुरा तथा 10 जून को ग्राम लौरासखुर्द, करमनखेड़ी, सेंधोखेड़ी, आष्टा वार्ड नं. 10, बड़लिया बरामद एवं छापरी तालिका, आमला रामजीपुरा, नयापुरा, बरखेड़ा कुर्मी, सेमलीजदीद में शिविर लगाए जाएंगे.
