
जबलपुर। आगामी 31 मई को प्रस्तावित जय हिंद सभा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक अरिहंत पैलेस, रसल चौक में किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण, एवं संगठनात्मक समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी सक्रियता एवं समर्पण भाव से आगामी कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए कार्य करें।
बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने भी अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए और जय हिंद सभा् को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ, कार्यक्रम की कार्ययोजना (कटिबद्ध क्रम) को अंतिम रूप देकर विस्तार से सभी को सूचित किया जाएगा। यह बैठक संगठनात्मक एकता, कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता, तथा जनसंपर्क के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई। इस बैठक में विधायक एवं जिला प्रभारी आर. के. दोगने, विधायक एवं जिला ग्रामीण प्रभारी रजनीश सिंह, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया पूर्व मंत्री तरुण भनोट, डॉ नीलेश जैन, दिनेश यादव, पूर्व विधायक संजय यादव, आलोक मिश्रा, अभिषेक चौकसे, कौशल्या गोटिया, श्रीमती कमलेश यादव, पूर्व विधायक नित्यरंजन खंपरिया, सम्मति सैनी, सतीश तिवारी, अमरीश मिश्रा, राजेश पटेल, इंदिरा पाठक तिवारी, विजय रजक, सचिन रजक, आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।
