जबलपुर: माढ़ोताल पुलिस ने हत्या के प्रयास, अवैध वसूली के मामले में फरार चल रहे भाजयुमो नेता मानव घनघोरिया को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक गत दिवस संचार नगर दीनदयाल निवासी गौरव बाजपेई पत्नी के साथ घर के सामने दुकान पर बैठा था तभी काले रंग की स्कॉर्पियो में मानव घनघोरिया अपने 5-6 साथियों के साथ वहां पहुंचा था और गौरव को फुटपाथ पर बुलवाकर बीस हजार रूपए की अवैध रंगदारी मांगने लगा था, मना करने चाकू से हमला कर फरार हो गया था।
पुलिस ने मामले में पुलिस ने मानव घनघोरिया व उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध वसूली समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने मानव घनघोरियों को गिरफ्तार कर लिया है।
