जबलपुर:बरेला थाना अंतर्गत पिपरिया खुर्द में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए कुल्हाडी से हमला कर दिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सुखराम गौड उर्फ करिया गौड 34 वर्ष निवासी पिपरिया खुर्द थाना बरेला ने रिपोर्ट कि धर्मेन्द्र चौधरी ने हाथ मुक्कों से मारपीट उसके साथ मारपीट इसके बाद कुल्हाडी से हमला कर चोट पहुंचा दी और जान से मारने की धमकीं देते हुए भाग गया।
वहीं धर्मेन्द्र चौधरी उम्र 34 साल निवासी ग्राम पिपरिया खुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुखराम गौड शराब पीने के लिये 500 रुपये मागने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा और घर से कुल्हाडी लेकर आया और कुल्हाड़ी से हमलाकर सिर माथे के ऊपर चोट पहुंचा दी, जान से मारने की धमकी देते भाग गया।
