ग्वालियर में कोरोना के केस अब हुए 70

ग्वालियर। ग्वालियर में हर दिन कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। जीआरएमसी में 14 कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, जिसमें 01 मरीज को कोरोना की पुष्टि हुई। नया कोविड संक्रमित 35 वर्षीय युवक है और सर्वटे का बाड़ा लाला का बाजार निवासी है।

बीते 22 दिन में ग्वालियर में 70 कोविड पेशेंट मिल चुके हैं, इनमें से 26 डॉक्टर हैं। इस बार सबसे ज्यादा डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, जबकि इनकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, क्योंकि यह लोगों का इलाज करते-करते संक्रमित हुए हैं। हॉस्पिटल में किसी मरीज को भर्ती की जरूरत नहीं पड़ी अब तक जितने मरीजों को कोरोना निकला है। उनमें से किसी को हॉस्पिटल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी। होम आइसोलेशन में उपचार के दौरान मरीज सही हो रहे हैं। बीते 22 दिन में 236 संदिग्ध मरीजों का सैंपल लिया गया है। इनमें से 70 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते रोज 4 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि अब तक 22 दिन में 49 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

उधर भिंड के प्रभारी सीएमएचओ आलोक शर्मा ने बताया कि भिंड की एक महिला मरीज की ग्वालियर के जेएएच में कोविड से मौत की सूचना मिली है। ग्वालियर में जेएएच से संपर्क नहीं हो पाया है। यह महिला विवेकानंद अस्पताल में भर्ती थी और रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आना पता लगा था।

Next Post

विधानसभा उपचुनावों में आयोग का ईसीआईनेट चालू , परिणाम के 72 घंटे के अंदर जारी हुए इंडेक्स कार्ड

Wed Jun 25 , 2025
नयी दिल्ली, 24 जून (वार्ता) चुनाव आयोग ने केरल, गुजरात, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों पर हाल ही में संपन्न हुए उपचुनावों में अपने नए एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआईनेट का परिचालन सफलता पूर्वक शुरू कर दिया है और यह आने वाले दिनों में पूरी तरह चालू होगा। […]

You May Like