कोहरे में लिपटा प्रयागराज, जनजीवन प्रभावित

प्रयागराज, 13 दिसंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस सीजन का अब तक का सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया है। शनिवार की सुबह शहर घने कोहरे की चादर में पूरी तरह लिपटा नजर आया। कोहरा इतना घना था कि पास की चीज दिख नही रही थी जिसके कारण सड़कों पर आम दिनों की तुलना में सन्नाटा देखने को मिल रहा है।
बीते दो दिनों से कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है। शाम होते ही हल्की धुंध छाने लगती है, जो रात गहराने के साथ घने कोहरे में तब्दील हो जाती है और सुबह तक बनी रहती है। कोहरे के साथ-साथ दिन में धूप भी काफी कम हो गई है। धूप कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे ठिठुरन और गलन का असर बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय ठंड सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है।
लगातार बदलते मौसम के कारण लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेने को मजबूर है।तापमान के आंकड़ों की बात करें तो शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार को ठंड और बढ़ गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।रात के समय तापमान और गिरकर न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे ठंड का असर रात को और बढ़ जाता है।
दृश्यता का स्तर कम होने के कारण लोग गाड़ियों की लाइट जलाकर चल रहे हैं।घने कोहरे के कारण सुबह के समय यातायात भी प्रभावित रहा। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। प्रमुख चौराहों, सड़कों और गलियों में लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत लेते नजर आए।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा बने रहने की संभावना है। जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Next Post

केएससीए चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित कराने की मिली अनुमति

Sat Dec 13 , 2025
बेंगलुरु 13 दिसंबर (वार्ता) कर्नाटक सरकार ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित कराने की अनुमति दे दी है और इससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी अवगत करा दिया गया है। यह अनुमति वेंकटेश प्रसाद को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) का अध्यक्ष बनने के एक सप्ताह बाद […]

You May Like