तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौके पर ही मौत, पत्नी और दूसरा बेटा हुआ घायल

रायसेन। जिले की बेगमगंज में रफ्तार का कहर फिर सामने आया जहां पूरन आदिवासी नामक युवक अपनी पत्नी संध्या और दो बच्चों के साथ बाइक से अपनी ससुराल ग्राम आलमपुर से अपने घर काला पाठा जा रहा था

की ग्राम बर्री पर शक्ति ट्रेवल्स की बस जो सागर से भोपाल जा रही थी ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे पूरन आदिवासी और उसके तीन-चार वर्ष के मासूम बच्चे राउत की दर्दनाक मौत हो गई बच्चे का सर धड़ से अलग हो गया जबकि पत्नी संध्या बाई 25 साल और उसका 5 साल का बेटा डब्बू घायल हो गए जिनका उपचार सिविल अस्पताल बेगमगंज में किया जा रहा है। सूचना पर डायल 112 और पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को मर्चुरी भवन और बस को जप्त करके थाने में खड़ा किया गया है।

आपको बता दें कि जब से रायसेन से राहतगढ़ तक के मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ है तब से दर्जनों घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसमें कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं।

Next Post

चीनी मजबूत, चावल, गेहूं, दाल, खाद्य तेलों में गिरावट

Sat Jul 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव टूट गया। चावल के साथ गेहूं, दालों और खाद्य तेलों में भी नरमी रही जबकि चीनी के दाम बढ़ गये। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 47 रुपये गिरकर 3,918 रुपये प्रति क्विंटल […]

You May Like