नयी दिल्ली, 04 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव टूट गया। चावल के साथ गेहूं, दालों और खाद्य तेलों में भी नरमी रही जबकि चीनी के दाम बढ़ गये।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 47 रुपये गिरकर 3,918 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं पांच रुपये सस्ता हुआ और 2,797 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव लगभग अपरिवर्तित रहा।
दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 83 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। चना दाल और तुअर दाल में 33-33 रुपये की गिरावट रही। मूंग दाल 30 रुपये और उड़द दाल 26 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।
स्थानीय बाजार में मूंगफली तेल की औसत कीमत 181 रुपये और वनस्पति की 53 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी। मूंगफली तेल में 35 रुपये और सोया तेल में 34 रुपये की घटी देखी गयी। पाम ऑयल 17 रुपये और सरसों तेल नौ रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 17 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। चीनी भी नौ रुपये महंगी हुई।
