तुलसी परिवार ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

इंदौर, साउथ तुकोगंज स्थित जाल सभा गृह में शुक्रवार को तुलसी परिवार द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गुरु भक्तों ने भाग लेकर परम् पूज्य गुरुदेव किरीट भाई का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान परम् पूज्य गुरुदेव किरीट भाई ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने आशीर्वचन प्रदान किए तथा गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जीवन में सदाचार, सेवा, संस्कार एवं आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

तुलसी परिवार के सदस्य संजय सोनी ने बताया कि तुलसी परिवार गुरुदेव के शिष्यों का परिवार है और गुरु पूर्णिमा महोत्सव पिछले 35 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुदेव का कोई आश्रम नहीं है तथा वे दिल्ली में निवास करते हैं। ऐसे में सभी भक्तों के लिए उनसे मिलना संभव नहीं हो पाता, इसलिए गुरुदेव स्वयं विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर अपने शिष्यों एवं भक्तों को दर्शन और आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

Next Post

लगातार 13वीं बार सीनियर स्टेट बिलियर्ड्स चैंपियन बने केतन चावला

Fri Jul 24 , 2026
इंदौर। मध्य प्रदेश बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम स्थित बिलियर्ड्स अकादमी में आयोजित 40वीं एमपी स्टेट सीनियर बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में इंदौर के केतन चावला ने लगातार 13वीं बार सीनियर स्टेट बिलियर्ड्स का खिताब अपने नाम कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। एक घंटे के टाइम […]

You May Like