31 से शुरू होगी मेट्रो, PM करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

इंदौर: इंदौर में 31 मई को अहिल्या जयंती वर्ष पर मेट्रो रेल का व्यवसायिक संचालन शुरू हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेट्रो का भोपाल से वर्चुअल शुभारंभ करेंगे., इसके साथ ही इंदौर प्रदेश का नाम मेंट्रो रेल संचालन के लिए देश के अन्य शहरों के साथ जुड़ जाएगा. इंदौर प्रदेश का पहला शहर होगा जहां मेट्रो रेल चलेगी.इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का ट्रेक लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा येलो लाइन का है.

उक्त कॉरिडोर पर मैट्रो रेल शुरू होने से ट्रैफिक और प्रदूषण कम होगा. साथ ही यात्रियों को आरामदायक सफर से राहत मिलेगी. कलेक्टर आशीष सिंह ने गांधी नगर मेट्रो स्टेशन का दौरा कर लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लिया. कलेक्टर ने लोकार्पण समारोह की व्यवस्थाओं के निर्देश दिए. इंदौर में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत गांधी नगर स्टेशन से होगी.

इंदौर में कुल 31.32 किलोमीटर लंबी (22.62 किमी एलेवेटेड एवं 8.7 किमी भूमिगत) मेट्रो की येलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे. शहरी में यात्रा को आसान, तेज़, और पर्यावरण के अनुकूल बनाएंगे. मेट्रो के 31.32 किलोमीटर के सम्पूर्ण प्रोजेक्ट की लागत लगभग 7500 करोड़ रूपए है. प्रारंभिक तौर पर 6 किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन होना है, जिसकी लागत लगभग 1520 करोड़ रुपए हैं.
पांच स्टेशन से होगी शुरुआत
मेट्रो रेल की शुरुआत पाँच स्टेशन से होगी और भविष्य में रेडिसन चौराहे तक 12 स्टेशन ओर जुड़ जाएंगे. सभी 17 स्टेशन पर 15 अगस्त तक व्यवसायिक संचालन शुरू हो जाएगा. 31 मई को प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल शुभारंभ के बाद मेट्रो गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 , सुपर कॉरिडोर 5, सुपर कॉरिडोर 4 और सुपर कॉरिडोर 3 तक चलेगी.
इंदौर मेट्रो की खास बातें निम्न हैः-
– वातानुकूलित, प्रदूषण रहित आधुनिक कोच.
– एक ट्रेन की यात्री क्षमता: लगभग 980 यात्री.
– सभी स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर.
– दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि और स्पर्शनीय टाइलें.
– सभी स्टेशन व डिपो पर सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन उपकरण.
– यात्रियों की सुरक्षा हेतु आपातकालीन बटन और इंटरकॉम.
– दृष्टिहीन यात्रियों के लिए ऑडियो अनाउंसमेंट प्रणाली.
– व्हीलचेयर, बैठने की सुविधा, शौचालय, पीने का पानी.
– क्यूआर आधारित टिकटिंग, एआई ट्रैकिंग, कंट्रोल सेंटर.

Next Post

हाइवे पर सेमरपुरा गांव मोड़ के पास कार कैंटर की भिड़ंत में युवक घायल

Wed May 28 , 2025
भिंड: नेशनल हाइवे पर सेमरपुरा गांव मोड़ के पास एक कार और टैंकर की टक्कर हो गई। हाइवे पर हुए हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रहलाद शर्मा निवासी आर्य नगर कैंटर में सवार होकर भिंड […]

You May Like