भोपाल, 15 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
डॉ. यादव ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए भगवान महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि असीम दुःख की इस घड़ी में वे श्री यादव और उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने भगवान महाकाल से प्रार्थना की है कि वे परिजन को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्री यादव के पिता कदम सिंह का शनिवार (15 मार्च) को निधन हो गया। वे करीब 90 वर्ष के थे।
