जबलपुर: केंट थानांतर्गत मोदी बाड़ा निवासी एक महिला आंगन में रखी वाशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी कि अचानक एक सात फीट लंबा सांप मशीन के नीचे से निकल कर महिला के पैरों में लिपट गया, जिसके कारण महिला घबरा गई, तथा पैरों से सांप को झटक दिया। जिससे सांप उछल कर घर के अंदर जा घुसा। महिला के पुत्र महिपाल सिंह ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है जो कि जहरीला नहीं होता है।
Next Post
बाइकों में भिड़ंत, दो घायल
Wed Oct 14 , 2026
जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत कल्याणपुर पोल्ट्रीफार्म के पास बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दीपक यादव 28 साल निवासी ग्राम सरदा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह एवं उसका छोटा भाई सुभांषु यादव […]

You May Like
-
5 months ago
आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला सटोरिया धराया
-
8 months ago
16 किलो गांजे के साथ माँ-बेटा गिरफ्तार