अफगानिस्तान: 40 टन एक्सपायर्ड दवाइयां और खाने का सामान किया गया नष्ट

लक्ष्करगाह, 21 फरवरी (वार्ता) दक्षिणी अफ़गानिस्तान के हेलमंद प्रांत में अधिकारियों ने 40 टन एक्सपायर्ड दवाइयाँ और खाद्य पदार्थ जला दिए गये हैं।

गुरुवार को दवा की दुकानों तथा दुकानदारों से एक्सपायर हो चुकी चीज़ें नहीं बेचने का आग्रह किया गया।

प्रांतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक मावलवी फ़ज़ली अहमद ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अधिकारी के अनुसार, जली हुई चीज़ें पिछले कुछ दिनों में दवा की दुकानों और दुकानों से एकत्र की गई थीं तथा ऐसा ही चलता रहेगा।

इसी तरह की एक कार्रवाई में, स्वास्थ्य अधिकारियों ने हाल ही में दक्षिणी उरुज़गान प्रांत में 4.3 टन एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ नष्ट किए गये थे।खराब गुणवत्ता वाली दवाइयों और खाद्य पदार्थों को एकत्र करना और उन्हें जला देना अफ़गान अधिकारियों द्वारा दवाइयों और खाद्य पदार्थों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों का हिस्सा है।

 

Next Post

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में मेलियोइडोसिस से पांचवीं मौत की पुष्टि

Fri Feb 21 , 2025
सिडनी, 21 फरवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया में भारी बारिश के बीच मेलियोइडोसिस बीमारी से पांचवीं मौत दर्ज़ की गयी । ऑस्ट्रेलियाई राज्य क्वींसलैंड के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) ने शुक्रवार को क्वींसलैंड हेल्थ के हवाले से बताया कि ब्रिस्बेन से एक हजार किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में टाउन्सविले […]

You May Like