ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में मेलियोइडोसिस से पांचवीं मौत की पुष्टि

सिडनी, 21 फरवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया में भारी बारिश के बीच मेलियोइडोसिस बीमारी से पांचवीं मौत दर्ज़ की गयी ।

ऑस्ट्रेलियाई राज्य क्वींसलैंड के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) ने शुक्रवार को क्वींसलैंड हेल्थ के हवाले से बताया कि ब्रिस्बेन से एक हजार किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में टाउन्सविले शहर का एक बुजुर्ग व्यक्ति राज्य के उष्णकटिबंधीय उत्तरी क्षेत्र में मौजूदा बारिश के मौसम में मेलियोइडोसिस से मरने वाला पांचवां व्यक्ति बन गया है।

गौरतलब है कि मेलियोइडोसिस गीले मौसम से जुड़ी एक दुर्लभ उष्णकटिबंधीय बीमारी है जो दूषित पानी, मिट्टी और हवा के संपर्क से फैलती है।

फरवरी की शुरुआत में टाउन्सविले और इसके आसपास के क्षेत्र विनाशकारी विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित हुए थे।

क्वींसलैंड हेल्थ ने 12 फरवरी को कहा कि नवंबर में बारिश का मौसम शुरू होने के बाद से राज्य के सुदूर उत्तर में मेलियोइडोसिस से दो मौतें हुई हैं।

क्वींसलैंड हेल्थ ने बुधवार को दो और मौतों की पुष्टि की, दोनों मौतें टाउन्सविले के उत्तर में केर्न्स शहर में दर्ज़ की गयीं, बताया गया है कि एक जनवरी से मेलियोइडोसिस के 41 मामले सामने आए हैं।

टाउन्सविले पब्लिक हेल्थ यूनिट के निदेशक स्टीवन डोनोह्यू ने शुक्रवार को कहा कि फरवरी में स्थानीय क्षेत्र में 20 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

एबीसी ने श्री डोनोह्यू का हवाला देते हुये बताया कि बाढ़ की सफाई कर रहे लोगों को जूते, लंबी पैंट और लंबी आस्तीन के कपडने पहनने चाहिए और पाइप का उपयोग करते समय मास्क पहनना चाहिए।

Next Post

इजरायल को मिली 22 फरवरी को रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची

Fri Feb 21 , 2025
तेल अवीव 21 फरवरी (वार्ता) इजरायल को हमास के साथ हुए समझौते के तहत 22 फरवरी को गाजा पट्टी से रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची मिली है। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले दिन में हमास की सैन्य शाखा अल-क़स्साम ब्रिगेड ने […]

You May Like