औवर टेक करते चौपहिया वाहन सड़क किनारे खेत में जाकर पलटा,दंपति घायल

पांढुरना,बड़चिचोली बाईपास के पास रविवार दोपहर को औवर टेक करने के प्रयास में दो चौपहिया वाहनों में हुई भिडं़त में एक वाहन सडक़ किनारे खेत में जाकर पलट गया जिसमें सवार दंपति को गंभीर चोट लगी है,जिन्हें जनसहयोग से नगर के शासकीय चिकित्सालय में लाया,वहीं दूसरा वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नागपुर से पांढुरना की और आ रहें दो चौपहिया वाहन औवर टेक करने के प्रयास में इन वाहनों में हुई भिड़त में मारोती वाहन सडक़ किनारे खेत में जाकर पलट गई,जिससे इसमें सवार दिनेश राजपुत तथा इनकी धर्मपत्नी घायल हो गई यह नागपुर जिले के मोहपा के ग्राम तिरंगी के निवासी बताए जा रहें,घायल दंपति को जन सहयोग से नगर जिला मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां इन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है,वहीं दूसरा चौपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है,हांला कि इसमें सवार किसी को भी चोट नहीं लगी है,सूचना मिलते ही बड़चिचोली पुलिस के अधिकारी,कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच जांच कर कार्यवाहीं करने में जूट गए है।

Next Post

कॉम्बिग गस्त दौरान स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों पर कार्यवाही

Sun Sep 13 , 2026
पांढुरना,जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाश सिंह परिहार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकाम प्रसाद के निर्देशानुसार तथा एसडीओपी बृजेश भार्गव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अमित दाणी के नेतृत्व में फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना पुलिस द्वारा पुलिस टीमों […]

You May Like