MPL : रीवा जैगुआर ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में बुंदेलखंड बुल्स को हराया

ग्वालियर: मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे मुकाबले में रीवा जैगुआर ने बुंदेलखंड बुल्स को 30 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। बारिश के कारण यह मैच देरी से शुरू हुआ और केवल 6 ओवर का रखा गया। रीवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 87 रन बनाए। पृथ्वीराज सिंह तोमर ने 18 गेंद में 37 और सागर सोलंकी ने 12 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए। सागर ने अपनी पारी में चार छक्के और दो चौके लगाए।

जवाब में बुंदेलखंड की टीम 57 रन ही बना सकी। रीवा के लिए प्रियांशु शुक्ला ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में तीन विकेट लिए। बुंदेलखंड के लिए शांतनु रघुवंशी ने 7 गेंद में नाबाद 19 रन बनाए लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। कुमार कार्तिकेय ने बुंदेलखंड की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में तीन विकेट लिए।

Next Post

कांग्रेस ने आमंत्रण पत्र किया जारी, कहा जनता ही आज करेगी लोकार्पण

Sat Jun 14 , 2025
जबलपुर: मदन महल-दमोह नाका फ्लाईओवर ब्रिज के लोकार्पण को लेकर शहर में राजनैतिक जंग शुरू हो चुकी है। करीब 1100 करोड़ से बना फ्लाईओवर प्रदेश का सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण कांग्रेस शनिवार शाम 4 बजे जनता से करवाने जा रही है। इसके लिए पार्टी द्वारा बकायदा जनता के लिए […]

You May Like