जबलपुर: मदन महल-दमोह नाका फ्लाईओवर ब्रिज के लोकार्पण को लेकर शहर में राजनैतिक जंग शुरू हो चुकी है। करीब 1100 करोड़ से बना फ्लाईओवर प्रदेश का सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण कांग्रेस शनिवार शाम 4 बजे जनता से करवाने जा रही है। इसके लिए पार्टी द्वारा बकायदा जनता के लिए आमंत्रण पत्र जारी किए गए हैं जिसका प्रसार सोशल मीडिया के द्वारा भी किया जा रहा है। आमंत्रण पत्र में लोकार्पण की तारीख 14 जून शनिवार शाम 4 बजे की लिखी हुई है।
विदित हो कि कुछ दिन पहले ही लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के बीच जुबानी जंग भी चली आ रही है। ऐसे में क्या 14 जून यानि शनिवार को क्या फ्लाई ओवर का लोकार्पण कांग्रेस जनता से करवा पाएगी या फिर भाजपा द्वारा कांग्रेस के इस प्रयास को सिर से खारिज कर दिया जाएगा। ये तो आने वाला दिन ही बताएगा।
इस संबंध में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि लोकार्पण की एक प्रक्रिया होती है। अभी फ्लाईओवर का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। कार्य पूर्ण होने पर केंद्रीय वा प्रदेश नेतृत्व के साथ समय आने पर लोकार्पण किया जाएगा। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि फ्लाईओवर का लोकार्पण शनिवार को शाम 4 बजे जनता ही करेगी।
