ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्री ने पारिवारिक वीज़ा रद्द करने पर अमेरिका की आलोचना की

साओ पाउलो, 16 अगस्त (वार्ता) ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्जेंडर पैडिल्हा ने शुक्रवार को अमेरिकी सरकार द्वारा उनकी पत्नी और 10 वर्षीय बेटी के पर्यटक वीजा रद्द करने के निर्णय को “कायरतापूर्ण” करार दिया और कहा कि यह उन लोगों को डराने की कोशिश है जो वाशिंगटन के सामने झुकने से इनकार करते हैं।

श्री पैडिल्हा के अनुसार, यह कदम ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो पर ब्राजील द्वारा लगातार चलाए जा रहे मुकदमे के कारण लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों का हिस्सा है जो तख्तापलट की कोशिश करने के आरोप में नजरबंद हैं।

ग्लोबोन्यूज के साथ एक साक्षात्कार में, श्री पैडिल्हा ने कहा कि श्री बोल्सोनारो का गुट इस कदम के पीछे है तथा उन्होंने इस सोच का मजाक उड़ाया कि 10 साल का बच्चा अमेरिका के लिए खतरा बन सकता है।

इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी प्रशासन ने ब्राजील के सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था और ब्राजील के सुप्रीम फेडरल कोर्ट पर श्री बोल्सोनारो मामले को छोड़ने के लिए दबाव डाला था।

वाशिंगटन ने “मोर डॉक्टर्स” कार्यक्रम में शामिल होने के कारण सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों और स्वास्थ्य मंत्रालय के दो अधिकारियों सहित कई अधिकारियों का भी वीजा रद्द कर दिया जिसके अंतर्गत क्यूबा के चिकित्सकों को पिछड़े क्षेत्रों में लाया गया था।

ब्राजील के संस्थागत मामलों के मंत्री ग्लीसी हॉफमैन ने वीजा रद्द करने की निंदा की और श्री पैडिल्हा के रिकॉर्ड का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने और उनकी टीम ने महामारी के दौरान श्री बोल्सोनारो के कार्यों के विपरीत, लोगों के जीवन की रक्षा की।

Next Post

कनाडा में जंगल की आग बुझाते समय हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

Sat Aug 16 , 2025
ओटावा, 16 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) कनाडा के दक्षिण-पूर्वी प्रांत नोवा स्कोटिया में जंगल की आग से बुझाते समय एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर एक झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी। प्रांतीय प्राकृतिक संसाधन विभाग का हवाला देते हुए सीबीसी न्यूज […]

You May Like