कनाडा में जंगल की आग बुझाते समय हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

ओटावा, 16 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) कनाडा के दक्षिण-पूर्वी प्रांत नोवा स्कोटिया में जंगल की आग से बुझाते समय एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर एक झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।

प्रांतीय प्राकृतिक संसाधन विभाग का हवाला देते हुए सीबीसी न्यूज ने कहा कि एनापोलिस काउंटी में आग बुझाने के दौरान हेलीकॉप्टर झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट में कहा गया कि पायलट होश में है और उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है।

प्रांतीय अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने के कारण यह आग लगी।

विमान दुर्घटनाओं की जांच करने वाली ट्रांसपोर्ट कनाडा को दुर्घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है तथा उम्मीद है कि वह इसकी जांच करेगी।

Next Post

देवनानी की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुभकामनाएं

Sat Aug 16 , 2025
जयपुर, 16 अगस्त (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन कर्तव्य, सत्य और निष्काम कर्म की प्रेरणा देता है। गीता केवल एक ग्रंथ ही नहीं बल्कि जीवन जीने […]

You May Like