सरसंघचालक सहित देश भर के 46 प्रांतों से 407 स्वयंसेवक लेंगे भाग

जबलपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की वार्षिक बैठक 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक महाकौशल प्रांत के जबलपुर जिले में आयोजित होगी। कचनार सिटी में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित देशभर के 46 प्रांतों से 407 कार्यकर्ता भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष का शुभारंभ 2 अक्टूबर को नागपुर में हुआ, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि थे। आगामी कार्यक्रमों में गृह संपर्क अभियान, पंच परिवर्तन के संदेश और समाज में समरसता, पर्यावरण व नागरिक कर्तव्यों पर विशेष बल दिया जाएगा। सरसंघचालक डॉ. भागवत देशभर में प्रवास के दौरान बेंगलुरु, कोलकाता और मुंबई में प्रबुद्ध जनों से संवाद करेंगे। सिख गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रेस वार्ता में प्रांत संघचालक डॉ. प्रदीप दुबे, सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर और प्रदीप जोशी भी उपस्थित रहे।

Next Post

ओशो अमृतधाम आश्रम की गोल्डन जुबली में बरसेगा ध्यानामृत

Wed Oct 29 , 2025
जबलपुर: देवताल स्थित ओशो अमृतधाम आश्रम अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य गोल्डन जुबली समारोह मनाएगा। यह आश्रम पूना के बाद देश का पहला ओशो आश्रम है जो स्वर्ण जयंती मना रहा है। आश्रम के संचालक स्वामी आनंद विजय, मां निशा भारती और स्वामी आनंद संतोष ने […]

You May Like