ग्वालियर स्टेशन पर कांवड़ियों का हंगामा, ट्रेन के पार्सल डिब्बे का ताला तोड़ा, पार्सल प्लेटफॉर्म पर फेंके

ग्वालियर: ग्वालियर स्टेशन पर कांवड़ियों ने जबरदस्त हंगामा कर दिया। कांवड़िए ट्रेन के पार्सल डिब्बे में रखे सामान को बाहर फेंकते हुए देखे गए। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई।जम्मू कटरा से भोपाल जा रही नवयुग एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 16788) ग्वालियर स्टेशन पर कुछ समय के लिए रुकी थी। इस ट्रेन में सवार कावड़ियों की साइकिलें पार्सल डिब्बे में रखी हुई थीं।

जब वे अपनी साइकिलें निकालने पहुंचे, तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। ट्रेन का चलने का सिग्नल देखकर कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए पार्सल डिब्बे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। अपनी साइकिलें निकालने के लिए उन्होंने आगे रखे पार्सल को डिब्बे से बाहर फेंकना शुरू कर दिया।घटना के दौरान प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस नदारद थी। आरपीएफ पुलिस का कहना है कि उनके संज्ञान में कांवड़ियों का हंगामा करने की सूचना आई है वहीं जीआरपी पुलिस का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।

Next Post

सत्यमेव जयते: मालेगांव फैसले को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया सत्य की जीत

Sun Aug 3 , 2025
भोपाल: मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में न्यायालय से आए फैसले के बाद पहली बार भोपाल पहुंची पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इसे सत्य की जीत करार दिया। भोपाल स्थित राजा भोज विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय ने यह सिद्ध कर […]

You May Like