जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सीएम हेल्प लाईन व लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिये बैठक आयोजित की गई।बैठक में उन्होंने विभागवार सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों में निराकरण की प्रगति की समीक्षा कर कहा कि प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य लंबित प्रकरणों के संबंध में भी निर्देश दिये। बैठक में खनिज से संबंधित विषयों पर कलेक्टर ने कहा कि अवैध उत्खनन व परिवहन पर नियमित रूप से कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा अवैध खनन में पकड़े गये रेत को पास के जिलों के एमडीओ को देने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
राजस्व वसूली समय पर सुनिश्चित करें: कलेक्टर
बैठक में राजस्व व खनिज से जुड़े विषयों पर गंभीरता से चर्चा कर कहा कि राजस्व वसूली समय पर सुनिश्चित करें, अतिक्रमण पर कार्यवाही करें और सीलिंग के प्रकरणों को गंभीरता से लें। सायबर तहसील के लंबित प्रकरण, फार्मर रजिस्ट्री के साथ अवमानना के प्रकरणों को भी गंभीरता से लेने के निर्देश दिये।
