व्हीएफजे में चार्जमैन ने काम के तनाव में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत वाहन निर्माणी (व्हीएफजे) में रविवार शाम 57 वर्षीय चार्जमैन ने काम के तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के अनुसार सेम्सन मार्टिन व्हीएफजे में चार्जमैन के पद पर पदस्थ था। पिछले एक साल से सिविल मेंटेनेंस का काम देख रहा था। रविवार को निर्माणी में अवकाश होने के बावजूद उन्हें आवश्यक कार्य के लिए ड्यूटी पर बुलाया गया था। शाम करीब पांच बजे कार्यस्थल पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुसाइड नोट में लिखा… नहीं हो पा रहा काम
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि नोट में मृतक ने काम और मानसिक तनाव का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि वे काम और वर्क ऑर्डर को पूरा करने में असमर्थ महसूस कर रहे थे, जिसके कारण वे काफी समय से तनाव में थे। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं किसी को दोष नहीं दे रहा हूं मुझसे वर्क आर्डर का काम नहीं कर पा रहा हूं और खाना भी नहीं खा पा रहा हूं और तनाव में हूं इसी के चलते में सुसाइड कर रहा हूं। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है।
छानबीन शुरू, दर्ज हो रहा है बयान
मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सहकर्मियों व परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है ताकि स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट किया जा सके।

Next Post

अज्ञात वाहन ने रौंदा, युवक की मौत

Mon Mar 23 , 2026
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत समद पिपरिया के पास रविवार दोपहर अज्ञात वाहन चालक ने मोटर सायकिल सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आ गई जिसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक […]

You May Like