घाना में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत

अकरा 07 सितंबर (वार्ता) दक्षिणी घाना में शनिवार तड़के एक कार और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और पाँच अन्य घायल हो गए।

घाना राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा (जीएनएफएस) ने यह जानकारी दी।

जीएनएफएस के क्षेत्रीय जनसंपर्क अधिकारी अब्दुल वसीउ हुडू ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 3:50 बजे केप कोस्ट-अकरा राजमार्ग पर हुई।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद सड़क को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जाँच जारी है।

 

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा कार्यशाला में अभिनंदन आज

Sun Sep 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 सितंबर (वार्ता) जीएसटी में ऐतिहासिक सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को संसद के जीएमसी बालयोगी सभागार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों द्वारा अभिनंदन एवं सम्मान किया जाएगा। ज्ञात रहे कि उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर रही है। […]

You May Like