दाल बाजार में 3 पिसाई केंद्रों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, पौने दो लाख का माल जब्त

ग्वालियर: दाल बाजार में स्थित 3 मसाला पिसाई केंद्रों की संभागीय उडनदस्ते ने जांच की। जांच के दौरान मिलावट पाए जाने पर टीम ने लगभग 1 लाख 75 हजार रूपये के मसाले जब्त कर उन्हें जांच के लिए भेज दिया है। टीम को एक पिसाई केंद्र पर खाद्य पदार्थों में मिलावट पाई गई, जबकि दूसरी पिसाई केंद्र पर टीम को मसालों में भी कैमिकल का उपयोग पाया गया।

संभागीय उडनदस्ते ने मनीष गोयल के बालाजी पिसाई केंद्र मंडी कमेटी वाली गली दालबाजार में टीम ने जांच की। जांच में हल्दी धनिया पाउडर के नमूने लिए गए। इसके बाद टीम ने दयाराम साहू, के जय बालाजी पिसाई केंद्र जगदीश मंदिर वाली गली दाल बाजार में जांच की। यहां पर टीम को हल्दी में चावल का चूरा मिलाया जाता मिल। टीम ने यहां से मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर के नमूने लिए। मौके से टीम ने 125 किलो हल्दी एवं 125 किलो मिर्ची पाउडर जब्त किए। जब्त माल की अनुमानित लागत 50 हजार रूपये बताई गई है।
इसी प्रकार टीम ने संतोष गुप्ता ओककार पिसाई केंद्र माणिक साहिब का बाडा दालबाजार के यहां जांच की । जांच के दौरान टीम को वहां पर हरा, लाल, पीला, रंग मिला। मौके से हल्दी, धनिया और मिर्ची पाउडर के नमूने लिए गए। साथ ही रंगों के भी नमूने लिए गए। टीम ने वहां से 500 किलो मिर्ची 60 किलो धनिया, 200 किलो बेसन, 70 किलो हल्दी जब्त की। जब्त माल की कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार रूपये बताई गई है। जांच करने वाली टीम में अवनीष गुप्ता दल प्रभारी, गिरीश राजौरिया, सतीश शर्मा, बजेश शिरोमणी खाद सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

घर में घुसकर चोरी-लूट के 5 आरोपी गिरफ्तार

Wed Dec 3 , 2025
सतना:आयकर अधिवक्ता के घर में घुसकर चोरी और लूट की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जिसमें से गिरोह का एक सदस्य नाबालिग बताया गया. आरोपियों के कब्जे से सोने-चंादी के आभूषण और डेढ़ हजार की नकदी बरामद कर ली गई […]

You May Like