80 किलो डोडाचूरा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, कार और स्कूटर जब्त

नीमच। प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जावद थाना अंतर्गत नयागांव पुलिस चौकी ने 80 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार और पायलटिंग करती यामाहा फेसीनों स्कूटर भी जब्त की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में की गई। टीम का संचालन चौकी प्रभारी नयागांव मंगलसिंह राठौड़ ने किया।

6 और 7 सितंबर की दरमियानी रात मुखबिर की सूचना पर अठाना-अरनोदा रोड स्थित चार खंभा चौराहे पर पुलिस ने नाकाबंदी की। इसी दौरान एक यामाहा स्कूटर मौके पर पहुंचा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। स्कूटर चालक और उसके साथी को पुलिस ने पकड़ लिया।

इसी बीच अठाना की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार (आरजे-09 सीडी-7641) भी पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोका। तलाशी में कार से 80 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ।

– योगेश पिता देवीलाल सोनी (25 वर्ष) निवासी चंदेरिया, जिला चित्तौडग़ढ़

– सुमित पिता कमल हरिजन (20 वर्ष) निवासी चंदेरिया, जिला चित्तौडग़ढ़

– नवीन पिता हरिसिंह बंजारा (22 वर्ष) निवासी गवारिया मोहल्ला, चंदेरिया

– गजेन्द्रसिंह पिता हडमान उर्फ हनुमानसिंह राठौर (23 वर्ष) निवासी बनवाड़ा, जिला नागौर, हाल मुकाम चंदेरिया

चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त वाहन और मादक पदार्थ को विधिवत जप्त किया गया है। इस बड़ी कार्रवाई में नयागांव पुलिस चौकी की टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे जारी है।

Next Post

आदिवासी अंचलों में मजरा-टोला सड़कों के निर्माण को मिली प्राथमिकता

Tue Sep 9 , 2025
आलीराजपुर। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनीता चौहान के प्रयासों से भारत सरकार ने मजरा-टोला तक सड़क निर्माण का निर्णय लिया है। इसके लिए सर्वे और विभागीय कार्य जारी हैं। दोनों नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर, झाबुआ […]

You May Like