जैविक हाट में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

जबलपुर: जैविक खेती कर रहे किसानों के उत्पादों के विक्रय के लिये इस रविवार को भी कृषि उपज मंडी जैविक हाट लगाया गया। जैविक हाट में किसानों द्वारा जैविक तरीके से उत्पादित अनाज, दालें, सब्जियाँ, मसाले एवं अन्य कृषि उत्पादों का प्रदर्शन किया तथा बड़ी संख्या में लोगों ने यहाँ पहुँचकर पसंद के उत्पादों की खरीदारी की।किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा लगाये गये जैविक हाट में कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों को जैविक खेती की उन्नत तकनीकों, जैविक खाद के उपयोग तथा जैविक प्रमाणन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अधिकारियों ने किसानों को अधिक से अधिक क्षेत्र में जैविक खेती अपनाने की अपील की जिससे मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि हो तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने जैविक उत्पादों के महत्व को समझते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी प्रतिभा गौर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पंंकज शर्मा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में किसान, उपभोक्ता प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहे।

Next Post

छापेमारी कर चौपाटी से जब्त किए घरेलू गैस सिलेंडर

Mon Mar 16 , 2026
जबलपुर:कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार रसोई गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन के नेतृत्व में विजय नगर चौपाटी में आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जहां व्यावसायिक उपयोग में पाए जाने पर तीन […]

You May Like