छापेमारी कर चौपाटी से जब्त किए घरेलू गैस सिलेंडर

जबलपुर:कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार रसोई गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन के नेतृत्व में विजय नगर चौपाटी में आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जहां व्यावसायिक उपयोग में पाए जाने पर तीन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर जप्त किए गए। अधिकारियों ने बताया कि रसोई गैस के गलत इस्तेमाल पर लगातार निगरानी और छापेमारी जारी रहेगी ताकि नियमों का उल्लंघन रोका जा सके।
हॉकर के घर से मिले सिलेंडर
इसी क्रम में रविवार को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नीतू बागरी के नेतृत्व में जय प्रकाशनगर आधारताल में निरीक्षण के दौरान एक हॉकर के निवास से दो व्यावसायिक और एक घरेलू गैस सिलेंडर तथा आधारताल में ही स्थित अग्रवाल स्वीट्स से एक घरेलू सिलेंडर को जप्त किया गया।

Next Post

दिग्गज अभिनेत्री जूडी पेस का निधन

Mon Mar 16 , 2026
लॉस एंजिल्स, (वार्ता) हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और पूर्व मॉडल जूडी पेस का निधन हो गया है। वह 83 वर्ष की थी। डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार उनकी बेटियां वकील शॉन पेस मिशेल और अभिनेत्री जूलिया पेस मिशेल ने बताया कि सुश्री पेस का बुधवार को कैलिफ़ोर्निया के मरीना डेल […]

You May Like