आबकारी टीम ने छापा मार कर जप्त किया महुआ लाहन

रीवा।मऊगंज जिले में आबकारी विभाग ने मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की. विभाग ने 6 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 2240 किलो ग्राम महुआ लाहन जब्त किया. जब्त की गई शराब की कीमत 2.24 लाख रुपए आंकी गई है.

आबकारी विभाग ने ग्राम निरपत सिंह पहाड़ी में निलेश साकेत के मकान से 460 किलो ग्राम और आशा साकेत के मकान से 260 किलो ग्राम महुआ लाहन जब्त किया. ग्राम उमरी में श्याम कली जायसवाल के मकान से 560 किलो ग्राम और सत्यबती जायसवाल के मकान से 440 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ. इसके अलावा ग्राम बकुलीय में जानकी प्रजापति के मकान से 280 किलो ग्राम और ग्राम पटेहरा में सबिता साकेत के मकान से 240 किलो ग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया. सभी मामलों में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं.

Next Post

तेज हवा से एक चलती व एक खडी बस पलटी

Tue May 27 , 2025
शुजालपुर। नवतपा में जहां आसमान से गर्मी के रूप में आग बरसती है वहीं बदले हुए मौसम के मिजाज के कारण तेज हवा व पानी बरस रहा है, इस बदले हुए मौसम के कारण दुर्घटनाएं व घटनाएं भी हो रही है. मंगलवार की दोपहर को शहर के बाहर चली तेज […]

You May Like