राष्ट्रीय सीनियर खो-खो चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम रवाना

पटना, 30 मार्च (वार्ता) खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पुरी (ओड़िशा) में 31 मार्च से 04 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 57वीं सीनियर नेशनल पुरुष एवं महिला खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार की 34 सदस्यीय टीम पुरी के लिए रवाना हो गई।

खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि महिला टीम में चंपारण से ललिता कुमारी (कैप्टन), कविता कुमारी, अनिता कुमारी, रोमा रॉय (बांका), कृष्णा प्रिया (भागलपुर), पूजा कुमारी (बक्सर), मौसम कुमारी (भोजपुर), मोनिका (भागलपुर), लखीसराय से गुड़िया कुमारी, साक्षी कुमारी, मुंगेर से रिया रानी, आकांक्षा कुमारी, स्मिता कुमारी, अंशु कुमारी (वेस्ट चंपारण), स्मृति भारती (बांका) शामिल है। टीम कोच, हरिमोहन सिंह (मुंगेर) एवं टीम मैनेजर अभिषेक कुमार (मुंगेर) हैं।

श्री पप्पू ने बताया कि पुरुष टीम में गया जिला से अश्विनी रंजन (कैप्टन), निखिल कुमार, अमन कुमार (मुंगेर ), ऋषभ कुमार (गया), सुनील कुमार (भागलपुर), चंपारण से धीरज कुमार, रूपेश कुमार, बिस्मिल्लाह अंसारी, ज्ञान प्रकाश (पटना), राज कुमार(बांका), मनीष कुमार (बक्सर), मुकेश कुमार (भागलपुर), लखीसराय से रिशु कुमार, साहिल कुमार, अमन कुमार (बांका) शामिल हैं। टीम कोच सुभाष पटेल (चंपारण) एवं टीम मैनेजर प्रीत (भोजपुर) को नियुक्त किया गया है।

Next Post

जेसिका पेगुला को हराकर एरीना सबालेंका ने जीता मियामी ओपन का खिताब

Sun Mar 30 , 2025
मैड्रिड 30 मार्च (वार्ता) बेलारूस की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एरीना सबालेंका ने महिला एकल के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की जेसिका पेगुला को हराकर मियामी ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। मियामी ओपन में शनिवार को खेले गये खिताबी मुकाबले में बेलारूस के नंबर वन खिलाड़ी सबालेंका ने […]

You May Like