दिल्ली के ओपीएस महारैली में शामिल होने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की बैठक 

सीधी।आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक जिले के स्थानीय पूजा पार्क में हरीश मिश्रा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं विजय तिवारी क्रांति उपाध्यक्ष के विशेष अतिथि में संपन्न हुई जिसमें आगामी 9 नवंबर को ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मंजीत सिंह पटेल के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर में होने जा रही महा रैली में जिले से ज्यादा से ज्यादा शिक्षक कर्मचारी शामिल होने के संबंध में चर्चा की गई । ओपीएस बहाली महारैली मैं आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष एवं फेडरेशन के राष्ट्रीयउपाध्यक्ष भरत पटेल के निर्देश एवं आह्वान पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के ब्लॉक तहसील जिला संभाग एवं प्रांत के सभी पदाधिकारी को पृथक पृथक दायित्व सौंपे जाकर 9 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचने की अपील की गई है। ओपीएस महारैली में शामिल होने के लिए बैठक में उपस्थित हरीश मिश्र जिलाध्यक्ष, विजय तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष, शिवकरण सिंह प्रांतीय संगठनमंत्री, संतोष पाण्डेय प्रांतीय मीडिया प्रभारी, सावित्री पाण्डेय प्रांतीय सहसचिव, अरुण सिंह कार्यकारी जिलाध्यक्ष, डॉ राजेश पाण्डेय जिला संयोजक, मधु पटेल जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ, रमेश पाण्डेय संभागीय उपाध्यक्ष, महेश प्रजापति जिला उपाध्यक्ष, संतोष प्रजापति जिला सचिव, प्रवीण मिश्र जिला मीडिया प्रभारी आदि सभी पदाधिकारियों द्वारा सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों से पुरानी पेंशन बहाली महारैली में 9 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचकर शामिल होने की अपील की गई है।

Next Post

बेटे की गला घोटकर विक्षिप्त मां ने की हत्या

Thu Nov 6 , 2025
सीधी। जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत एक विक्षिप्त मां ने अपने 8 वर्षीय बेटे को पहाड़ में ले जाकर गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बेटे का शव बरामद करने के बाद आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम कतरी काडी निवासी फूल कुमारी बैगा ने कबूल किया है […]

You May Like