सुरक्षा गार्ड की सडक़ हादसे में मौत

उज्जैन: बडऩगर मार्ग पर शनिवार देर शाम सडक़ हादसे में महाकाल मंदिर सिक्युरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मृतक गार्ड मंदिर के घर लौट रहा था। चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि देर शाम बडऩगर मार्ग चंदूखेड़ी में बाइक एमपी 13 एफएन 5973 पर सवार युवक ट्रक क्रमांक एमपी 09 बीके 8456 से टकरा गया। बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची तो मृतक की पहचान महाकाल मंदिर सिक्युरिटी गार्ड विकास पिता गणपत परमार 26 वर्ष निवासी ग्राम बलेड़ी के रूप में हुई।

घटनास्थल से शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। सुबह पोस्टमार्टम के दौरान भाई लोकेंद्र ने बताया कि विकास अविवाहित था और कुछ महीना पहले ही महाकाल मंदिर में सिक्युरिटी गार्ड के काम पर लगा था। उसकी ड्यूटी रोटेशन में चल रही थी। शाम को मंदिर से वापस लौटते समय दुर्घटना हुई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रक को जप्त किया गया है चालक नहीं मिला है जिसकी तलाश की जा रही है। जानकारी यह भी सामने आई है कि विकास देरी से पहुंचा था जिसके चलते उसकी ड्यूटी नहीं लगाई गई थी वह ड्यूटी पर होता तो उसके साथ दुर्घटना नहीं होती।

Next Post

विकास मिश्रा अब होंगे सीधी के कलेक्टर

Sun Mar 22 , 2026
सीधी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को स्थानांतरित करने के आदेश के बाद अब सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा होंगे। जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी को उप सचिव, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, भोपाल के साथ-साथ मध्यप्रदेश राज्य सांख्यिकी आयोग में अतिरिक्त […]

You May Like

Play sound