पिकअप ट्रेलर की टक्कर, फंसे रहे चालक

सतना: मैहर एन एच 30 आर अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोलोरो की पिकअप और  टेलर की जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के ड्राइवर और क्लीनर अंदर ही फस गए, कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, घायलों को उपचार के लिए मैहर अस्पताल भेजा गया।
मैहर में मंगलवार रात NH 30 पर सड़क हादसे में पिकअप वाहन के दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अमदरा थाना क्षेत्र में जबलपुर से लखनऊ जा रही टमाटर लदी पिकअप ने आगे चल रहे वाहन को पीछे से टक्कर मार दी थी। घायलों की पहचान मोहम्मद आमिर (18) और मोहम्मद यशील (25) के रूप में हुई है। दोनों जबलपुर से पिकअप (UP 32 RN 0562) में टमाटर लेकर लखनऊ जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों चालक वाहन के मलबे में बुरी तरह फंस गए।
  जेसीबी की मदद से निकाला
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। 112 डायल टीम और प्रधान आरक्षक रवेंद्र सिंह तत्काल पहुंचे। उन्होंने देखा कि दोनों चालक वाहन के मलबे में फंसे हुए थे, जिसके बाद उन्हें निकालने का प्रयास शुरू किया गया। शुरुआती प्रयासों से सफलता न मिलने पर क्रेन और जेसीबी मशीन बुलाई गई। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद, मलबे को हटाकर दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालकों को तत्काल एम्बुलेंस से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

Next Post

सात साल बाद वापस मिली लापता बालिका

Thu Oct 9 , 2025
सतना : जिस बालिका की तलाश में परिजन पिछले 7 वर्ष से बेहाल हुए जा रहे थे उसे जब सही सलामत अपनी आंखों के सामने देखा तो खुशी के मारे फफक कर रो पड़े. वहीं बालिका भी अपने परिजनों से मिलकर काफी भावुक हो गई. बालिका ने बताया कि परिजनों […]

You May Like