शुरुआती कारोबार में चढ़े शेयर बाजार

मुंबई, 22 दिसंबर (वार्ता) एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में चौतरफा तेजी रही।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 216.54 अंक की बढ़त के साथ 85,145.90 अंक पर खुला। एक समय यह लगभग 532 अंक उछल गया था। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 475.84 अंक (0.56 प्रतिशत) ऊपर 85,405.20 अंक पर था।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 89.45 अंक की मजबूती के साथ 26,055.85 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 150.15 अंक यानी 0.58 प्रतिशत चढ़कर 26,166.55 अंक पर था। धातु, आईटी, मीडिया, ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य और तेल एवं गैस समूहों में लिवाली अधिक हुई।
सेंसेक्स की बढ़त में इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस का योगदान सबसे अधिक रहा।

Next Post

संन्यास को लेकर एक बार फिर छलका रोहित शर्मा का दर्द

Mon Dec 22 , 2025
2023 वर्ल्ड कप फाइनल हार के बाद रोहित शर्मा मानसिक-शारीरिक रूप से टूट गए थे। उन्होंने संन्यास तक का विचार किया, लेकिन खुद को संभालकर 2024 T20 वर्ल्ड कप जीत दिलाई।  भारत के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से […]

You May Like