फर्जी नामांतकरण, रसीदें काटकर कर्मचारी डकार गया 18 लाख

विश्वासघात कर शासन को लगाई चपत, प्रकरण दर्ज

नगर परिषद पाटन राजस्व शाखा में फर्जीवाड़ा
जबलपुर: नगर परिषद पाटन राजस्व शाखा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है जहां पदस्थ एक कर्मचारी ने विश्वासघात कर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए गबन करते हुए शासन को 18 लाख रूपए से अधिक की चपत लगाई गई। कई लोगों के फर्जी नामांतरण कर किसी अन्य व्यक्तियों के भवन के नाम पर फर्जी रसीदें काटीं गई। ई नगर पालिका पोर्टल में रसीदे काटने के साथ ही रकम को अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली है। नगर परिषद पाटन अध्यक्ष राजस्व शाखा प्रभारी दीपेश बबेले की जांच रिपोर्ट पर पाटन पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक सोमनाथ गुप्ता परिषद पाटन कार्यालय में दैनिक वेतन भोगी कर्मचरी था। जिसकी पदस्थापना राजस्व शाखा में थी। ई-नगर पालिका पोर्टल पर आनलाईन रसीद काटने का काम करता था। जांच दल द्वारा निकाय की कैशबुक एवं कुल जमा राशि का मिलान एवं सत्यापन किया तो पता चला कि आनलाईन काटी गई रसीदो के अनुसार कैश, राशि जमा नही है। परीक्षण करने पर पाया गया कि संबंधित गुप्ता के द्वारा उक्त राशि निकाय कोष में जमा न करते हुये गबन किया गया है, जबकि संबंधित के द्वारा लगातार यह बताया गया कि ई-नगर पालिका पोर्टल पर नई सम्पत्ति दर्ज करने, आनलाईन रसीद काटने में एर्र आ रहा है.

जिस के लिए समय-समय पर मेरे द्वारा सुधार कार्यों के लिये ई-नगर पालिका पोर्टल पर टिकिट ड़ालकर सुधार के लिए आवेदन किया गया, जांच में पाया गया कि संपत्ति कर एवं जलकर व दुकान किराया एवं अन्य सभी कर जिनकी आनलाईन रसीद काटी गई है, राशि जमा नही की गई है, साथ ही कई प्रकरणो में हेरा-फेरी, धोखाधडी, कूट-रचित घटना को अंजाम दिया जाना पाया गया है। इसके अलावा नामान्तरण आई-डी में कई अन्य लोगों के नाम दर्ज कर कूट-रचित घटना को अंजाम देते हुये धोखाधड़ी की गई है। करीब 18 लाख आठ हजार 842 रुपए की राशि का गबन पाया गया।

Next Post

स्कोडा ऑटो का वियतनाम में असेंबली प्लांट, भारत से निर्यात होंगे कुशाक

Sat Mar 29 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) स्कोडा ऑटो और वियतनाम के क्षेत्रीय भागीदार थान्‍ह कॉन्ग ग्रुप ने वियतनाम के क्वांग निन्ह प्रांत में स्कोडा कुशाक और स्लाविया मॉडलों की असेंबली के लिए एक अत्याधुनिक फैक्‍ट्री शुरू करने की घोषणा की है। स्कोडा ऑटो ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह कदम […]

You May Like