यादव आज करेंगे विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक

भोपाल, 21 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक करेंंगे।

डॉ यादव सुबह ग्रामीण नल जल प्रदाय योजनाओं के संचालन-संवर्धन की नीति के प्रारूप प्रस्तुतीकरण की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर को स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अमृत 2.0 परियोजना के कार्यों का भूमिपूजन एवं नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे।

दोपहर को ही वे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

इसके बाद वे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर और शाम को जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।

Next Post

अमेरिका ने आईसीसी कर्मचारियों पर प्रतिबंध लगाए

Thu Aug 21 , 2025
वाशिंगटन 21 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) में कार्यरत चार कर्मचारियों पर प्रतिबंध लगा दिए। ये लोग दोनों देशों की सहमति के बिना अमेरिकी और इज़रायली कर्मियों की जाँच, गिरफ्तारी, हिरासत या मुकदमा चलाने के लिए आईसीसी द्वारा की गई कार्रवाइयों में सीधे […]

You May Like