कृषि विस्तार अधिकारियों ने eHRMS व्यवस्था पर जताई आपत्ति

छतरपुर। मध्यप्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने शासन द्वारा eHRMS पोर्टल के माध्यम से लागू की जा रही ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को तत्काल स्थगित करने की मांग की।

कृषि विस्तार अधिकारी दिव्या जैन ने बताया कि फील्ड में तैनात कर्मचारियों के लिए निश्चित मुख्यालय या ठहरने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। बारिश और गर्मी के मौसम में खुले क्षेत्रों में काम करने के साथ किसानों से संपर्क के लिए सुबह जल्दी और शाम के बाद भी फील्ड में जाना पड़ता है। ऐसे में पोर्टल पर अनिवार्य 8 घंटे की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना व्यावहारिक रूप से मुश्किल है।

संघ के प्रतिनिधि मुन्ना लाल अहिरवार ने स्टाफ की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि एक-एक कृषि विस्तार अधिकारी के पास 20 से 25 गांवों का प्रभार है। गांवों में भ्रमण के लिए शासकीय परिवहन और ठहरने की व्यवस्था नहीं होने से प्रतिदिन निर्धारित मुख्यालय पर जाकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना संभव नहीं है।

अधिकारियों की समस्याएं सुनने के बाद प्रभारी मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव कृषि के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रमुख सचिव को पत्र भी जारी किया गया है। संघ ने कहा कि फील्ड कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, अन्यथा ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को स्थगित किया जाए।

 

Next Post

जबलपुर से लिया गया सैंपल जांच में फेल: मसाला कंपनी के हल्दी-मिर्च पाउडर के दो बैच असुरक्षित, वापस बुलाये

Sun Aug 16 , 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मदर लाइट लाल मिर्च पावडर और मदर लाइट हल्दी पावडर के दो बैचों लाल मिर्च पावडर, और हल्दी पावडर को बाजार से वापस लेने निर्देश जारी किए हैं. खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच में दोनों उत्पाद असुरक्षित पाए गए हैं. खाद्य सुरक्षा विभाग ने मशाला […]

You May Like